G20 के Joint Declaration में Russia को India की मदद, Ukraine War पर PM Modi ने Putin को बचाया?

Times Now Digital

Updated Sep 9, 2023, 20:51 IST

भारत में जारी जी20 समिट का ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी हो गया है। इसकी दुनिया भर मे चर्चा हो रही है। वजह है ज्वाइंट स्टेटमेंट में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द। दरअसल कूटनीति में हर शब्द का अपना अलग महत्व होता है। इस बार जी20 देशों द्वारा जारी साझा बयान में रूस की यूक्रेन युद्ध के कारण निंदा से बचा गया है। जबकि बाली में पिछले साल हुए जी 20 समिट के ज्वाइंट स्टेटमेंट में रूस की जमकर आलोचना की गई थी। पिछली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंन जी 19 शब्द का इस्तेमाल किया था। यानी रूस को इस सम्मेलन से बाहर करने की वकालत की थी। पिछली बार शब्द वॉर अगनेस्ट यूक्रेन इस्तेमाल हुआ था। इस बार वॉर इन यूक्रेन इस्तेमाल हुआ है। रूस की साझा आलोचना से बचा गया है। यह वैश्विक स्तर पर भारत द्वारा अपने दोस्त रूस को बहुत बड़ा गिफ्ट है।..