G-20 Summit से लौटे UN Chief Antonio Guterres ने PM Modi की तारीफ में क्या कहा है?

Times Now Digital

Updated Sep 14, 2023, 16:43 IST

G-20 Summit से लौटे UN chief Antonio Guterres ने PM Modi की तारीफ में क्या कहा है? जी20 के सफल आयोजन के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं विदेशी नेताओं और यहां तक कि आलोचक देशों में भी भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी जी 20 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है. गुटेरेस ने पीएम मोदी और भारत की सराहना करते हुए कहा है कि मैं भारतीय अध्यक्षता की सराहना करता हूं. भारत की अध्यक्षता ने दक्षिण की आवाज को एक मंच प्रदान कराया है. भारत ने साल भर विकास के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और विकास को केंद्र में रखा. भारत के प्रयास को रेखांकित करने की आवश्यकता है.