Elvish Yadav Update; बिगबॉस ओटीटी-2 के विनर रहे यूट्यूबर एल्विश यादव लगाकार चर्चा में हैं...एल्विश पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी की एनजीओ ने सांप और उनके जहर की तस्करी के साथ-साथ गैरकानूनी रेव पार्टी करवाने का आरोप लगाया है. दरअसल, नोएडा के सेक्टर-49 में कोबरा जैसे कई जहरीले सांप बरामद किए गए थे साथ ही 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. बताया जा रहा है कि इन लोगों का कनेक्शन एल्विश यादव से है.बता दें कि आर्यन खान के मुंबई क्रूज ड्रेग केस में फंसने पर अल्विश यादव ने एक वीडियो बनाया था.आर्यन खान पर उंगली उठाने वाले वही एल्विश यादव अब खुद विवादों में घिर चुके हैं. उनका नाम सांपों की तस्करी केस में आने के बाद तहलका मचा हुआ है.