Donald Trump के Ceasfire के दावे को ईरान ने किया खारिज!

Times Now Digital

Updated Jun 24, 2025, 10:35 IST

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर समझौता हो जाने की बात कही है. अराघची ने साफ किया कि फिलहाल ऐसा कोई समझौता फाइनल नहीं हुआ है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और इजराइल पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.