Diwali Special: Old Age Home के बुजुर्ग दिवाली के दिन किस दर्द से गुजरते हैं?

Times Now Digital

Updated Nov 11, 2023, 17:33 IST

इंसान अपने स्वार्थ सिद्धी में इतना मग्न हो गया है कि उसे रिश्तों की, भावनाओं की कोई कद्र नहीं रह गई। परिवार में बुजुर्गों की बड़ी अहमियत होती है, लेकिन आजकल ऐसा कम ही देखने को मिलता है। अपने बच्चों के बुरे व्यावहार और उनके तिरस्कार से परेशान होकर इनको अपना बुढ़ापा old age home में गुजारना पड़ रहा है। उनके इस दर्द और व्यथा को डिजीटल talk with Munish में पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की गई है. कैसे दिवाली में अपने बनाए गए बड़े मकानों से दूर बुजुर्गों को ओल्ड ऐज होम में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है. जिन बच्चों को उंगली पकड़कर कभी इन बुजुर्गों ने चलना सीखाया था, वो बच्चे ही इनकी उंगली पकड़कर इनकों आंगन नामक वृद्धाश्रम तक छोड़ गए. हमसे बात करते हुए कई बुजुर्ग भावुक भी हो गए. बुजुर्गों ने बताया कैसे खून पसीने की कमाई से जिन बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया, उन बच्चों को ही बुढ़ापे में मां-बाप बोझ लगने लगे. समाज का ये सच बहुत डराने वाला है. KIDDIES FOUNDATION ऐसे बेसहारा बुजुर्गों के लिए सहारा बनने का काम कर रही है.