Deoaria Murder Case Update: देवरिया गोली कांड पर सख्त हुए CM Yogi Adityanath, होगा तगड़ा एक्शन

Times Now Digital

Updated Oct 3, 2023, 22:04 IST

Deoaria Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. देवरिया में 6 लोगों की हत्या के मामले ने 2 अक्तूबर की सुबह सनसनी मचा दी. यह हत्या पुराने जमीन विवाद में की गई है. पूरा मामला दो परिवार प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे से जुड़ा हुआ है. जिनके बीच करीब 7 साल से जमीन विवाद चल रहा था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया की घटना को संज्ञान लेते हुए तत्काल इस मामले में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि घटना में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. मामले में जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.