उत्तर भारत का बड़ा त्योहार छठ के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस मौके पर देशभर से लोग त्योहार मनाने अपने-अपने घर जाते हैं. बिहार और यूपी में छठ धूमधाम से मनाया जाता है. इसी वजह से इस रूट की ट्रेनों में आम दिनों की तुलना में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.