Chandrayaan 3 के बाद Chandrayaan 4 की तैयारी में जुटा ISRO !

Times Now Digital

Updated Aug 25, 2023, 20:08 IST

चंद्रयान 3 के बाद अब चंद्रयान 4 की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अंतरिक्ष अनुससंधान संगठन यानी इसरो जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी यानी जेएक्सए एक साथ अगले मून मिशन को अंजाम देंगे जिसे लुपेक्स या चंद्रयान 4 भी कहा जाएगा। लुपेक्स चंद्रमा के सबसे पेचीदा सवालों को खोजना का काम करेगा। चंद्रयान 4 का लक्ष्य चंद्रमा पर पानी के विपुल भंडार की खोज करना है।