Canada भी चला Pakistan की राह, ISI और Khalistan का Connection आया सामने

Times Now Digital

Updated Sep 22, 2023, 20:47 IST

कनाडा और भारत के रिश्तों में इन दिनों तनाव चरम पर है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर इल्जाम लगा दिया है। भारत ने भी कड़ी और माकूल प्रतिक्रिया देते हुए ट्रूडो से कनाडा में पैठ जमाए खालिस्तानी आतंकियों और भारत विरोधी अपराधियों के जमघट पर लगाम लगाने को कहा है। कनाडा लंबे समय से खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स का सेफ हाउस जैसा बनता जा रहा है। कनाडा कुछ उसी राह पर चल पड़ा है जिस पर चलकर पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर है। कनाडा कैसे नया पाकिस्तान बनता जा रहा है ये हम कुछ तथ्यों से साबित करेंगे। आप इस वीडियो के अंत तक बने रहें।