बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी बयानबाजी के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। इस बीच उनकी सियासी ज़मीन खिसकाने की पूरी तैयारी चिराग पासवान ने कर ली है। नीतीश का गढ़ तोड़ने की जिम्मेदारी भी उस शख्स को दी है जिन्हें नीतीश के शुरुआती दिनों का साथी माना जाता रहा है।