Biden Israel Visit: Hamas आतंकियों के निशाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का Air Force One !

Times Now Digital

Updated Oct 18, 2023, 14:42 IST

Biden Israel Visit: इधऱ, इजराइल और हमास के बीच जंग भयानक रूप लेती जा रही है.उधर, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल के दौरे पर पहुंच चुके हैं. इजराइल और हमास के बीच इस युद्ध में 6 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि हजारों लोग घायल और लाखों फिलिस्तीनी बेघर हैं. 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से इजराइल पर के गए रॉकेट हमलों के बाद से ये जंग जारी है. बता दें कि हमास ने 20 मिनट में इजराइल पर 5000 रॉकेट बरसाए थे जिसके बाद इजराइल ने कहा था कि वो हमास का खात्मा करके ही दम लेगा.