देश में त्योहारों के माहौल को देखते हुए दहशतगर्द नई नई साजिशें रचने को तैयार है. लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियों की सर्तकता इनके मंसूबों पर पानी फेर रही है. इनको ठिकाने लगाने का काम एजेंसियां कर रही है.दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ISIS नेटवर्क पर कार्रवाई के दौरान तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आतंकी इंजीनियर हैं और बम बनाने में एक्सपर्ट हैं. गिरफ्तार किए गए तीन आतंकी संदिग्धों में से एक मोहम्मद शाहनवाज है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. NIA ने पिछले महीने शाहनवाज और दो अन्य आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को 3-3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था.दरअसल, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की दुनिया के सामने अपने गुनाहों को छिपाने के लिए नई करतूत सामने आई है। आईएसआई भारत में युवाओं को गुमराह कर उन्हें आईएसआईएस के नाम पर आतंकी संगठनों में भर्ती कर रहा है। अगर ये आतंकी पकड़े जाते हैं तो आईएसआई की जगह आईएसआईएस का नाम सामने आएगा।