Azam Khan के खिलाफ तीन दिन से जारी है Income Tax Raid, आखिर क्या है प्लान?

Times Now Digital

Updated Sep 15, 2023, 18:32 IST

यूपी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. तीन दिन से आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में एजेंसी को अबतक काफी दस्तावेज मिले हैं. साथ ही आजम खान के कई सारे करीबियों से भी पूछताछ हो रही है. हर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरों की टीम के साथ ईमारतों का मूल्यांकन कर रहे हैं, जबकि आजम खां के करीबी रहे स्वर्गीय राकेश जैन के घर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.