Anju Pakistan Return India : जांच एजेंसियों के किन सवालों पर फंस गई Anju ?

Times Now Digital

Updated Nov 30, 2023, 17:16 IST

भारत से पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद सुर्खियों में छाने वाली अंजू एक बार चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह है उनका पाकिस्तान से वापस भारत लौटना। हालांकि अंजू को भारत वापस लौटने के बाद भारतीय जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अंजू से IB और पंजाब पुलिस की इंटेलीजेंस टीम ने लंबी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अपनी प्रेमी से शादी करने के लिए पहले उसने अपना धर्म बदला और फिर अपने प्रेमी नसरुल्ला से शादी रचाई। हालांकि अंजू पाकिस्तान में हुई अपनी शादी को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाई।