Akhilesh Yadav को घेरने के लिए UP CM Yogi Adityantah का दिखा ये अंदाज

Times Now Digital

Updated Aug 11, 2023, 20:52 IST

Akhilesh Yadav को घेरने के लिए UP CM Yogi Adityantah का दिखा ये अंदाज. मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर PM Modi ने 10 अगस्त को लोकसभा में अपना जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर वार किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भाषण दिया उसमें उन्होंने विपक्ष के उठाए गए हर मुद्दे का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया है. साथ ही अगले चुनाव में एनडीए की जीत का बड़ा दावा भी किया. मोदी में भाषण में कई बार शेर और कविताओं के जरिए तीखे कटाक्ष किए. पीएम मोदी का यह अंदाज जहां सत्ता पक्ष को गुदगुदाता रहा वहीं विपक्ष को तिलमिलाने पर मजबूर कर दिया. कुछ ऐसा ही अंदाज आज सीएम योगी आदित्यनाथ का यूपी विधानसभा में दिखा. सीएम योगी ने भी यूपी विधानसभा में हो रही चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर खूब तंज कसे.