AAP Sanjay Singh ED Raid: शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह के घर ED की रेड

Times Now Digital

Updated Oct 4, 2023, 10:02 IST

AAP Sanjay Singh ED Raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवास पर 4 अक्टूबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी दिल्ली की विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की है. इससे पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापे पड़े थे. शराब घोटाले की चार्जशीट में भी संजय सिंह का नाम था. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शराब नीति में घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए हैं.