26/11 आतंकी हमले के गुनहगार Hafiz Saeed को क्या Mossad निपटा देगी ?

Times Now Digital

Updated Oct 3, 2023, 16:15 IST

आतंकी Hafiz Saeed को अपनी मौत का डर सता रहा है. उसके लश्कर पर इस वक्त तबाही मची है. जी हैं मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को अपनी मौत का डर सताने लगा है. इस वक्त हाफिज सईद पाकिस्तान की जेल में बंद है और उसके सेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.26 नवंबर 2008 की वो रात...जब एकाएक मुंबई गोलियों की आवाज़ से दहल उठी थी. चार दिनों तक आतंकवादियों की ओर की गई गोलीबारी और सिलसिलेवार धमकों में 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग मारे गए थे जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. भारत के साथ-साथ ये आतंकी हमला अमेरिका और इजरायल के लिए भी बड़ा झटका था क्योंकि 26-11 आतंकी हमले में 6 अमेरिकी यहूदियों ने भी अपनी जान गंवाई थी.मेरिका और इजरायल ने उसी दिन ठान लिया था कि वो खुद 26/11 के गुनहगारों को नहीं छोड़ेगा.