20 हजार Muslim कट्‌टरपंथियों को बाहर निकालेगा ये देश

Times Now Digital

Updated Oct 22, 2023, 16:40 IST

इजराइल-फिलिस्तीन जंग के बीच यूरोपीय देश फ्रांस ने अपने देश में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं.शरण के नाम पर फ्रांस में रह रहे 20 हजार से ज्यादा मुस्लिम कट्‌टरपंथियों को देश से निकालने के लिए लिस्ट बना ली है. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने ये कदम हाल में एक टीचर की चाकू मारकर हत्या के बाद उठाया है. इसमें आरोपी युवक को मुस्लिम कट्‌टरवाद से प्रेरित था.फ्रांस में अब धार्मिक स्थानों को मिलने वाली फंडिंग की भी जांच होगी.