एस जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को भारत क्यों बुलाया है?

Times Now Digital

Updated Jan 25, 2023, 14:52 IST

आर्थिक संकट से बुरी तरह घिरे Pakistan के प्रधानमंत्री Shebaz Sharif ने हाल ही में PM Narendra Modi से बातचीत की अपील की थी. हालांकि बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय शरीफ के बयान से मुकर गया था. लेकिन शरीफ की इस अपील के बाद भारत ने पाकिस्तान को न्यौता भेजा है. भारतीय विदेश मंत्री S Jaishankar ने अपने समकक्ष पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को भारत बुलाया है. ये न्योता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए भेजा गया है. जयशंकर के इस न्यौते पर पाकिस्तान की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.