कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री?

Times Now Digital

Updated Dec 10, 2022, 20:23 IST

Sukhwinder Singh Sukhu को Himachal Pradesh का नया CM चुना गया है. रविवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा. सुक्खू नदौन से विधायक हैं. राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं. प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी Pratibha Singh सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही थीं, लेकिन सहमति सुक्खू के नाम पर बनी.