पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में लोगों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है.पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 4 जून को पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.