प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस साल की राखी बेहद खासरही। बुधवार (30 अगस्त, 2023) को उन्हें राखी बांधने नन्हें-मुन्ने मासूम पहुंचे। दिल्ली में पीएम के सरकारी आवास पर इस दौरान बच्चों ने मोदी के साथ मजेदार और यादगार पल भी बिताए। पीएम के साथ अपना सुखद और आनंदमयी अनुभव साझा करते हुए बच्चों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- पीएम मोदी बेहद ही जमीन से जुड़े हैं। हमने उन्हें राखी बांधी और ढेर सारी बातें कीं। लगा ही नहीं कि वे पीएम थे। वे तो उस दौरान हमारे मित्र जैसे बन गए थे। हम उन्हें अभी तक टीवी पर देखते थे, पर आज सच में देखकर मजा आ गया।