Israel Hamas War: इजराइल, Lebanon के आतंकी संगठन Hezbollah पर भी टूट पड़ा

Times Now Digital

Updated Oct 17, 2023, 15:15 IST

Israel Hamas War: हमास के बाद अब इजराइल Hezbollah संगठन पर भी टूट पड़ा है. Lebanon का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह. जो रह-रह कर इजराइल पर हमले कर रहा था. जवाब में इजराइली सेना ने अब इस संगठन पर हमले शुरू कर दिए हैं. इजराइल की सेना ने कहा है कि वह हिज्बुल्लाह आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है. जिसमें आतंकियों के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं. लेबनान का हिजबुल्लाह भी इजराइल को अपना दुश्मन मानता है. कहा कि उसने 8 अक्तूबर को विवादित शीबा फार्म्स में इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. हमास के हमले को कवर देने के लिए हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर कुछ रॉकेट दागे थे.