Dhartiputra: Modi 24 के लिए तैयार, विपक्ष में अपनी ढपली, अपना राग!

Times Now Digital

Updated Jun 22, 2023, 19:03 IST

Dhartiputra: 2024 का चुनाव जिस तरह पास आ रहा है, सियासी पारा भी उसी तरह बढ़ रहा है | 23 जून को विपक्षी दलों की मीटिंग है पर इससे पहले ही उनमें आपसी फूट दिख रही है | मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) शुक्रवार (23 जून) को पटना में विपक्ष की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। रालोद नेता जयंत चौधरी भी इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने पत्र लिखकर विपक्षी एकता के प्रति समर्थन जताया है। देखा जाए तो बीजेपी के आगे फिलहाल विपक्षी एकता कमजोर दिख रही है |