यूपी के बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के किले पर बुलडोजर चलने और छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं.यूपी ATS और ईडी की जांच में अब बाबा की सच्चाई परत दर परत खुलती जा रही है.छांगुर बाबा का एक अच्छा खास बड़ा नेटवर्क था जो लोगों को धर्मांतरण के जाल में फंसाता था.छांगुर बाबा को लेकर उनके यहां मुंशी रहे शख्स ने जो बताया उसे सुन आप दंग रह जाएंगे