करीना कपूर के आज बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पूरे होने पर अब करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में करीना ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा-" 25 साल और आगे भी...।"करीना आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। फैंस एक्ट्रेस को बड़े पर्दा में देखना का इंतजार कर रहे हैं।