Honey Singh के नए गाने 'पायल' ने मचाया तहलका, नोरा फतेही के किलर मूव्स ने लूटी महफिल

Lalit Kumar

Updated Nov 19, 2024, 15:01 IST

Yo Yo Honey Singh's Payal Song: पंजाबी सिंगर और मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने फैन्स के बीच अपना नया गाना 'पायल' पेश कर दिया है। यूट्यूब म्यूजिक पर रिलीज होते यह गाना नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में हनी सिंह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही के किलर डांस मूव्स ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस गाने को हनी सिंह ने गाया है जबकि इसका रैप पैराडॉक्स ने दिया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आइए देखें गाने का धांसू वीडियो...