YRKKH Update: आखरी सात फेरे पर अभिरा संग शादी तोड़ेगा अंशुमन, पुकी के लिए दी ये बड़ी कुर्बानी

Khushboo Dogra

Updated Jul 17, 2025, 15:22 IST

YRKKH Update: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अंशुमन और अभिरा की शादी के फंक्शन जारी हैं। इस शादी में मायरा और गीतांजली भी शामिल हैं। हर दिन एक नए तमाशे के साथ दर्शकों के बीच पहुँच जाते हैं। सेट से सामने आई वीडियो में देखने को मिला कि अभिरा को अंशुमन की अर्धांगिनी बनता देख अरमान का कलेजा बाहर आने लगता है। आखरी फेरे पूरा करने से पहले ही अंशुमन अभिरा संग शादी करने से मना कर देता है। ये देख अरमान और बाकी सब घरवाले शॉक हो जाते हैं। अंशुमन का मानना है कि जब तक वो पुकी को ढूंढ नहीं लेता वो अभिरा की मांग नहीं भरेगा। कावेरी, अरमान और गीतांजली के अलावा सभी इस बात से अनजान है कि मायरा ही अभिरा की बेटी पुकी है।