YRKKH- गीतांजली और अभिरा में होगा मायरा के लिए डांस मुकाबला, कहानी में आएंगे ये दमदार ट्विस्ट

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 13, 2025, 14:17 IST

स्टार प्लस पर इतने सालो से राज करने वाला शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में कई दिनों से काफी कुछ देखने को मिल रहा है। वहीं इसके आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे की कैसे दोनों मां अपनी बेटी मायरा को पाने के लिए डांस करेंगी। इसी के चलते अभिरा को गीतांजली का दिया हुआ फोन मायरा को दिख जाएगा और तब होगा असली धमाका। शो में आगे दिखाया जाएगा की अरमान अभिरा को उसके डांस कंपटीशन के लिए उसे लकी चार्म देगा। लेकिन अब देखना यह दिलचस्प होगा की अभिरा और गीतांजली में से कौन जीतेगा डांस मुकाबला।