इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हक (Haq) का अभी हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है। फिल्म हक का ये प्रोमो वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के इस प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में यामी गौतम की एक्टिंग देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म हक इसी महीने यानी 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।