क्या बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद पायल मलिक लेंगी अरमान मलिक से तलाक?

Swati Mishra

Updated Jul 19, 2024, 19:32 IST

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार जिस कन्टेस्टन्ट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह हैं यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो बीवियाँ पायल मलिक और कृतिका मलिक। यह तीनों जब से शो में आए हैं दर्शकों के निशाने पर बने हुए हैं। अब द खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अपर एक पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है "पायल मलिक ने अपने पति अरमान मलिक से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस ड्रामे और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक थी, लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों के बारे में आ रही है। यह बहुत चौंकाने वाला और घिनौना है। अधिक जानने के लिए वीडियो देखे।