कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे Hrithik Roshan, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

Priyanka Jha

Updated Sep 13, 2024, 19:34 IST

अमेजन प्राइम की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज के तीन पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। मेकर्स अब इसके चौथे सीजन पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिर्जापुर 4 में मुन्ना भैया नजर आएंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि मेकर्स इसका फिल्म अडेप्टेशन करने वाले है। इसका मतलब है कि मेकर्स मिर्जापुर पर फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें ऋतिक रोशन कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे। फैंस ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है। लोगों का कहना है कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर में डिजास्टर साबित होगी। कोई और कालीन भैया का किरदार नहीं निभा सकता है। वहीं, ऋतिक के फैंस का कहना है कि मिर्जापुर इतनी भी अच्छी सीरीज नहीं है जिस पर फिल्म बननी चाहिए। इसमें कुछ भी नया नहीं है।