War 2 Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग स्पाई ड्रामा 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखकर दोनों सुपरस्टार के फैन्स की बोलती बंद हो गई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत देखकर दोनों स्टार्स के फैन्स मंत्रमुग्ध रह गए हैं। फिल्म में एक तरफ कियारा आडवाणी का स्टाइलिश अवतार नजर आ रहा है वहीं दूसरी और उनके एक्शन सीन्स भी धांसू हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह मूवी 14 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। वैसे आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।