Vrusshaba: बड़े पर्दे पर धमाकेदार एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं मोहन लाल, टीजर ने मचाया धमाल

ashna malik

Updated Sep 18, 2025, 19:47 IST

साउथ के सुपरस्टार मोहन लाल अपनी अपकमिंग मूवी के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल वृषभ फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका धाकड़ टीजर भी सोशल मीडिया पर दस्तक दे चुका है। मोहन लाल की अपकमिंग फिल्म के टीजर में उनका एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। नंद कोशिश के डायरेक्शन में तैयार हुई ये फिल्म दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। बता दें कि मोहनलाल कई बार अपने अवतार से लोगों को हैरान कर चुके हैं।