Aankhon Ki Gustaakhiyan Trailer: शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शनाया कपूर और विक्रांत मैसी अपनी आंखों को पट्टी बांधें नजर आ रहे हैं। शनाया कपूर इस ट्रेलर में दमदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। तो वहीं विक्रांत मैसी एकदम नए अंदाज में नजर आए। ट्रेलर के कई सीन्स आपके ध्यान अपनी तरफ खींच लेंगे। शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।