Rashmika Mandanna संग पर्दे पर फिर इश्क लड़ाएंगे Vijay Deverakonda, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही

ashna malik

Updated Sep 26, 2023, 22:09 IST

साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवराकोंडा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विजय देवराकोंडा हाल ही में सामंथा रुथ प्रभू के साथ फिल्म 'खुशी' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि विजय देवराकोंडा एक बार फिर से रश्मिका मंदाना संग पर्दे पर इश्क लड़ाने के लिए तैयार हैं। दरअसल फिल्म 'वीडी 12' में रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई है जो विजय देवराकोंडा के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। बता दें कि आखिरी बार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना को आखिरी बार फिल्म 'डियर कॉमरेड' में देखा गया था। उनकी जोड़ी ने पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं VD12 के जरिए फैंस को 5 साल बाद विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना को साथ देखने का मौका मिलेगा।