'3 इडियट्स' फेम अच्युत पोद्दार का हुआ निधन, 91 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

ashna malik

Updated Aug 19, 2025, 16:30 IST

बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर अच्युत पोद्दार का निधन हो गया है। अच्युत पोद्दार ने 91 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने 18 अगस्त को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अच्युत पोद्दार लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके करियर की बात करें तो वह इंडियन ऑयल कंपनी और भारतीय सेना बल में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों व टीवी शोज के साथ-साथ मराठी फिल्मों और सीरियल्स में भी हाथ आजमाया है।