बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी की जोड़ी बनती या बिगड़ती रहती है। जहां एक तरफ एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया की डेटिंग खबरें सामने आती रहती हैं, तो वहीं अब इन दोनों ने इस खबर को और भी कही ज्यादा सच्चाई में बदल दिया है। जी हां दोनों हाल ही में मुबंई के रेस्टोरेंट में नजर आए हैं। फैंस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वीर और तारा एक साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहें हैं। यह वीडियो देखते ही देखते ही वायरल हो गया है। दोनों स्टार्स के इस मूमेंट के बाद लोगो को और भी ज्यादा यकीन हो गया है कि वीर और तारा सच मूच के कपल हैं।