Vedaa Official Teaser Out Now: जॉन अब्राहम-शरवरी के धांसू एक्शन सीन्स ने बनाया फैन्स का दिन, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 24, 2024, 17:41 IST

Vedaa Official Teaser Out Now: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' (Vedaa) का टीजर मेकर्स ने 24 जून के दिन जारी कर दिया है। इस टीजर में जॉन अब्राहम एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं, वहीं शरवरी भी बेहद अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। टीजर फैन्स को पसंद आया है और हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।