Varun Dhawan जल्द बनने वाले हैं पिता! अस्पताल के बाहर एक्टर हुए स्पॉट

Priyanka Jha

Updated Jun 3, 2024, 19:06 IST

वरुण धवन और नताशा दलाला जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्टर को हाल ही में अस्पताल के बाहर कपड़ों के बैग के साथ स्पॉट किया गया। वरुण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण की पत्नी नताशा अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की पत्नी लेबर पेन में है। कपल ने फरवरी महीने में फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया था। वरुण ने नताशा संग क्यूट फोटो शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी थी। फोटो में एक्टर नताश के बेबी बंप को किस करते हुए नजर आए थे। एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, हम प्रेग्नेंट है। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।