Bawaal: Varun Dhawan-Janhvi Kapoor ने लगाए ठुमके, 'दिलों की डोरियां' गाना हुआ रिलीज

माधव शर्मा

Updated Jul 18, 2023, 12:11 IST

Bawaal New song Dilon Ki Doriyan out: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर बवाल (Bawaal) 21 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर और गाने सोशल मी़डिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस को वरुण और जान्हवी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। फिल्म का नया गाना 'दिलों की डोरियां' भी रिलीज हो गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है, इस गाने में जान्हवी और वरुण जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।