'मंडला मर्डर्स' की गुत्थी सुलझाती नजर आईं वाणी कपूर, रिलीज हुआ ट्रेलर

Kumar Sarash

Updated Jul 15, 2025, 20:10 IST

Mandala Murders Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती है। अब वाणी कपूर ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। उनकी वेब सीरीज मंडला मर्डर्स का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस ट्रेलर में वाणी कपूर मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि ये सीरीज सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। बता दें कि वाणी कपूर के अलावा इस सीरीज में सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये वेब सीरीज 25 जुलाई, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। इस वेब सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।