दिवाली पर बैकलेस ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्फी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

प्रियंका झा

Updated Nov 14, 2023, 18:47 IST

उर्फी जावेद अपने आउटफिट को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होती रहती हैं। दिवाली पर एक्ट्रेस ने बैकलेस ड्रेस में फोटो शेयर की थी। यूजर्स को उर्फी का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने लिखा, दिवाली पर तो कुछ अच्छा पहन लेती। दूसरे यूजर ने लिखा, ये हमेशा ऐसी ही रहेगी। इस हमारे संस्कारों से कोई मतलब नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीदी दिवाली पर कुछ ट्रेडिशनल पहन लेती। उर्फी अपने इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।