Urfi Javed से गीता भारद्वाज बनीं एक्ट्रेस? निकाली गईं इस्लाम से बाहर

ashna malik

Updated Feb 2, 2026, 16:36 IST

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर बड़ा दावा किया गया है। उर्फी जावेद को लेकर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि उन्हें इस्लाम से बाहर कर दिया गया है। साथ ही उर्फी जावेद ने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर लिया है। लेकिन इन मामलों पर अब उर्फी जावेद ने भी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह पहले ही धर्म को छोड़ चुकी हैं। उर्फी जावेद के बयान ने लोगों को भी हैरान कर दिया है।