Umang 2023 में लगा सितारों का मेला, सलमान ने दिखाया टशन तो दीपिका की खूबसूरती ने खींचा ध्यान

ashna malik

Updated Dec 24, 2023, 19:10 IST

बीती रात मुंबई में उमंग 2023 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक उमंग 2023 में पहुंचे। जहां सलमान खान ब्लैक ब्लेज पहन डैशिंग लुक में उमंग 2023 में पहुंचे। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण ने ब्लू बनारसी साड़ी में वहां पर एंट्री की। उनके अलावा कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर, बॉबी देओल और शहनाज गिल जैसे सितारे भी उमंग 2023 का हिस्सा बनने पहुंचे। उनसे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सितारों का अंदाज देख फैंस भी खूब एक्साइटेड नजर आए।