TRP: तुलसी का दिखा जलवा, 'नागिन 7' ने चटाई 'अनुपमा' को धूल

Abhay

Updated Jan 8, 2026, 20:02 IST

हर हफ्ते टीवी शोज की पॉपुलैरिटी टीआरपी रेटिंग से पता चलती है। यह आंकड़ा बताता है कि छोटे पर्दे पर कौन सा सीरियल दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। बार्क ने 2026 के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार स्मृति ईरानी की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने टॉप पोजीशन हासिल की है। ‘नागिन 7’ दूसरे नंबर पर रही। वहीं रुपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ को इस हफ्ते बड़ा झटका लगा है और वो लिस्ट में काफी नीचे खिसक गई है। तो चलिए देखते हैं कौन सा शोज किस नंबर पर है।