TMKOC फेम गुरचरण सिंह जानबूझकर हुए लापता, दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ashna malik

Updated May 3, 2024, 15:43 IST

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल अदा करने वाले एक्टर गुरचरण सिंह बीते कई दिनों से लापता हैं। उनके गुमशुदा होने की खबर 22 मई के आसपास आई थी। लेकिन अभी तक उनका कुछ नहीं पता चल पाया है। वहीं अब गुरचरण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरचरण सिंह का फोन पालम क्षेत्र में पाया गया। वहीं सीसीटीवी में भी उन्हें एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते देखा गया। इन चीजों से अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरचरण सिंह जानबूझकर लापता हुए हैं।