Rambo के लिए बनी टाइगर-जाह्नवी की जोड़ी, एक्शन के साथ लगेगा रोमांस का तड़का

ashna malik

Updated Sep 13, 2023, 20:58 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। लेकिन उसकी रिलीज से पहले टाइगर श्रॉफ के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ सिद्धार्थ आनंद की 'रैंबो' में नजर आएंगे, जो कि हॉलीवुड फिल्म की रीमेक होगी। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगी। मूवी में एक्शन का डबल धमाका देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हो सकती है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर 'रैंबो' के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों का नाम 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए भी सामने आया था, लेकिन बाद में दोनों की जोड़ी कैंसल कर दी गई।