The RajaSaab Trailer: साउथ की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी से लबालब भरी फिल्म 'द राजासाब' का हिन्दी वर्ज़न में ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत हुई प्रभास की दादी से जिसे भूलने की बीमारी है लेकिन वो बस एक ही आदमी को नहीं भुलापाती। कहानी आगे बढ़ती है भूत बन संजय दत्त की एंट्री होती है जिसका कनेक्शन प्रभास से होता है। संजय दत्त अपनी पिशाच की शक्तियों से सभी के पसीने छुड़ा देता है। धीरे-धीरे प्रभास की परिवार की असलियत सामने आती है जिनका एक समय पर शासन हुआ करता था। वहीं फिल्म में बॉमन ईरानी प्रभास को भूत से छुटकारा पाने में मदद करता है। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 में रिलीज होगी जिसके लिए जनता काफी उत्साहित है।