The India Story Teaser: दूध-सब्जियों में मिले जहर का सच बताएंगे काजल-श्रेयस

Times Now Digital

Updated Jun 26, 2026, 14:53 IST

The India Story Teaser: श्रेयस तलड़े और काजल अग्रवाल की नई फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसमें ये दोनों भारत में मिलने वाले दूध, दही और सब्जियों का सच बता रहे हैं। हरित क्रांति के नाम पर भारत की मिट्टी में जिस तरह से जहर घोला गया है, उसने इस देश की जनता को कैसे बीमार किया है, ये सच फिल्म द इंडिया स्टोरी दिखाएगी। फिल्म द इंडिया स्टोरी को मेकर्स 24 जुलाई 2026 के दिन रिलीज करेंगे। टीडर के दौरान काजल बताती हैं कि ये भारत के हर घर की कहानी है, जिसे सुनना जरूरी है, जिसके बाद ये फिल्म और भी महत्वपूरण लगने लगती है। आपको फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।